ओंटारियो में सी.एम.वी. से संबंधित जानलेवा हादसों की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई

ओंटारियो प्रोविंशीयल पुलिस (ओ.पी.पी.) ने कर्मशीयल मोटर वाहनों (सी.एम.वी.) से जुड़ी घातक दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है – यह दर्शाता है कि कई ड्राइवर ऐसी दुर्घटनाओं से जुड़े खतरों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

1 जनवरी से 30 जून 2021 तक, ओ.पी.पी. द्वारा 32 घातक दुर्घटनाएं दर्ज की गईं जिनमें सी.एम.वी. शामिल थीं, जबकि पिछले साल ऐसे हादसों की संख्या 23 थी।

वर्ष 2021 के दूसरी छिमाही में प्रवेश होने तक 2,956 सी.एम.वी. दुर्घटनाएं हुई हैं, जो कि 2020 की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक हैं, और इस वर्ष ओ.पी.पी. की गशत में सड़कों पर कुल हादसों को 13 प्रतिशत हिस्सा हैं।

सी.एम.वी. आपरेटरों और ड्राइवरों के साथ गाड़ी चलाने में शामिल अन्य लोगों द्वारा गलत तरीके से लेन बदलना, बहुत पास होकर चलना, तेज रफ्तार और ड्राइवर का ध्यान भटकना इस साल के बड़े ट्रक-संबंधी दुर्घटनाओं के मुख्य कारण थे।

ओ.पी.पी. कहा कि 78 प्रतिशत सी.एम.वी. दुर्घटनाएं प्रोविंशीयल हाईवे पर हुईं।

सी.एम.वी. का वजन 60,000 किलोग्राम से भी अधिक हो सकता है और 80 से 105 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा करने पर यह बड़ी मात्रा में वेग और ऊर्जा उत्पन्न करता है, जिससे दुर्घटना में शामिल अन्य वाहनों की तुलना में जान जाने का जोखिम अधिक हो सकता है।

11 जुलाई से 17 जुलाई के बीच एक सप्ताह तक चलने वाले ऑपरेशन सुरक्षित ड्राइवर अभियान के दौरान ओ.पी.पी. अधिकारी सी.एम.वी. ऑपरेटरों और अन्य ड्राइवरों के लिए इंर्फोसमेंट और शैक्षिक गतिविधियों का संचालन करेंगे और इन वाहनों में एवं आसपास खतरनाक व्यवहार में शामिल मोटर ड्राइवरों के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति अपनाऐंगे। ट्रांसर्पोटेशन मंत्रालय के साथ साझेदारी में सी.एम.वी. जांच कराई जाएगी।

ऑपरेशन सुरक्षित ड्राइवर का नेतृत्व कमर्शियल व्हीकल सेफ्टी अलायंस (सी.वी.एस.ए.) द्वारा किया जायेगा, जो पूरे उत्तरी अमेरिका में इंर्फोसमेंट और शिक्षा पहलों का आगाज़ करेगा। अभियान का उद्देश्य सी.एम.वी. एवं गैर-कर्मशीयल व्हीकल ड्राइवर सुरक्षा में सुधार करना है।