ओ.डी.टी.ए. का समर्थन करने वाली नवीनतम म्यूनिसपैलटी बनी ब्रैडफोर्ड वेस्ट गविलिम्बरी

ओंटारियो डंप ट्रक एसोसिएशन (ओ.डी.टी.ए.) का कहना है कि वह ब्रैडफोर्ड वेस्ट गविलिम्बरी टाऊन काउंसिल के समर्थन के लिए आभारी है, जो मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन, ओंटारियो के बाद ओ.डी.टी.ए. का समर्थन करने वाली नवीनतम म्यूनिसपैलटी बन गई है।

ओ.डी.टी.ए. के प्रवक्ता बॉब पूनिया ने कहा, “हम एक जिम्मेदार, स्थिर और टिकाऊ उद्योग बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। ब्रैडफोर्ड वेस्ट गविलिम्बरी शहर सुरक्षित सड़कों और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों के निर्माण में हमारे सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”

(तस्वीरः ओ.डी.टी.ए.)

हाल ही में बेहतर दरें प्राप्त करने के बाद हड़ताल वापस लेने वाले इस संगठन ने प्रस्ताव की प्रशंसा करते हुए कहाः “सुरक्षित कामकाज के हालात को प्राप्त करने के लिए ब्रैडफोर्ड वेस्ट गविलिम्बरी ओ.डी.टी.ए. सदस्यों के साथ खड़ा है। तथा हम ओंटारियो में डंप ट्रक ऑपरेटरों और रोजमर्रा के सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के उनके लक्ष्य को भी सांझा करते हैं।”

मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन सिटी की काउंसिल ने अपने कर्मचारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि उनकी खरीद प्रक्रिया में श्रम अधिकारों का सम्मान किया जाता है। प्रस्ताव पेश करते हुए, काउंसलर राज संधू ने कहा, “ब्रैडफोर्ड वेस्ट गविलिम्बरी सुरक्षित और निष्पक्ष श्रम प्रथाओं में विश्वास करता है। यह संकल्प अपने सदस्यों के लिए काम करने की स्थिति में सुधार के लिए ओंटारियो डंप ट्रक एसोसिएशन के प्रयासों का समर्थन करता है।”

ओ.डी.टी.ए. का कहना है कि सदस्यों पर ईंधन की बढ़ती कीमतों, बीमा और रखरखाव की लागत का प्रभाव पड़ रहा हैं, और अक्सर उन्हें आराम नहीं मिलता, शौचालय तक पहुंच से वंचित कर दिया जाता है और असुरक्षित परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।