ट्रकिंग एच.आर. कैनेडा ने शीर्ष ट्रकिंग नियोक्ताओं को सम्मानित किया

Avatar photo

ट्रकिंग एच.आर. कैनेडा ने 9 सितंबर को अपना वार्षिक प्रमुख फ्लीट नियोक्ता पुरस्कार समारोह मनाया। यह आयोजन वर्चुअल और लाइव दोनों तरह से आयोजित किया गया था, जिसमें पूरे कैनेडा में से उद्योग के नियोक्ता मानव संसाधन के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्य के जश्न में शामिल थे।

कार्यक्रम द्वारा 2021 में 77 फ्लीट्स को सम्मानित किया गया, और अवार्ड शो में उन लोगों के नेतृत्व पर प्रकाश डाला गया था, जिन्होंने उद्योग में बढ़िया काम करके अपनी जगह बनायी है।

क्रिस्का ट्रांसपोर्टेशन ग्रुप की हैदर मिओहिनी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एच.आर. लीडर का पुरस्कार दिया गया। चित्रः ट्रकिंग एच.आर. कैनेडा

वेलिंगटन ग्रुप ऑफ कंपनीज को शीर्ष छोटे फ्लीट का पुरस्कार मिला। आर.एस.टी. एंड सनबरी ट्रांसपोर्ट ने शीर्ष मीडियम फ्लीट का पुरस्कार प्राप्त किया। बायज़न ट्रांसपोर्ट को शीर्ष विशाल फ्लीट का पुरस्कार मिला। शीर्ष प्राइवेट फ्लीट/फ्लीट सर्विसेज पुरस्कार वॉलमार्ट फ्लीट्स को मिला।

विशेष एच.आर. क्षेत्रों में लीडर्स को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष के उत्कृष्टता पुरस्कारों को आठ श्रेणियों में विभाजित किया गया। वर्कप्लेस कलचर पुरस्कार के प्राप्तकर्ता स्टको ट्रांसपोर्टेशन स्पैशलिस्ट थे। कार्यस्थल पर विविधीकरण के लिए पुरस्कार का विजेता एक्स.टी.एल. ट्रांसपोर्ट लाॅजिसटिक्स डिसट्रीब्यूशन था। एच.आर. इनोवेटर पुरस्कार की विजेता लॉजिकोर ट्रांसपोर्ट थी। फ्रेट एम्प्लॉई एंगेजमेंट अवार्ड वन फॉर फ्रेट को मिला और ट्रेनिंग एंड स्किल्स डेवलपमेंट अवार्ड चैलेंजर मोटर फ्रेट को मिला। कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य में काम करने के लिए पुरस्कार रोसेनो ट्रांसपोर्ट लिम. को दिया गया और महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर सर्वोत्तम सुविधाओं का पुरस्कार राइडर को दिया गया। और, इस साल, एच.आर. नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए नया पुरस्कार क्रिस्का ट्रांसपोर्टेशन ग्रुप को दिया गया।

‘एच.आर. लीडर आॅफ द ईयर‘ पुरस्कार रीमर एसोसिएट्स द्वारा – क्रिस्का ट्रांसपोर्टेशन ग्रुप के हैदर मिओहिनी को प्रदान किया गया। मिओहिनी ने पिछले पांच वर्षों में 12 कंपनियों को खरीदने में क्रिस्का की मदद की, और ‘ट्रकर्स अगेंस्ट ट्रैफिकिंग‘ के कैनेडा में आने के समय इसकी पहली सह-चेयरवूमेन थीं।

2022 के शीर्ष फ्लीट नियोक्ता कार्यक्रम के लिए आवेदन अब खुले हैं। इस कार्यक्रम का जबरदस्त विस्तार हुआ है और यह अपने क्षेत्र में एच.आर. मानक का स्तर लगातार बढ़ा रहा है।