ट्रक वर्लड के मंच पर प्रदान करने के लिए ई.एल.डी. जानकारी तैयार

Avatar photo

इलेक्ट्रॉनिक लॉगिंग डिवाइस (ई.एल.डी.) कैनेडा के सभी फैडरल रूप से रेग्यूलेटिड कैरियर्स के लिए आ रहे हैं, और इन उपकरणों पर अंतर्दृष्टि ट्रक वर्ल्ड प्लेटफॉर्म पर प्रदान की जाएगी।

21-23 अप्रैल के बीच होने वाले ट्रकिंग उद्योग ट्रेड शो के दौरान बार-बार चलने वाली ‘नॉलेज स्टॉप‘ प्रस्तुतियों में रेग्यूलेटर एवं सेवाप्रदाताओं दोनों से मिलने वाली जानकारी शामिल होगी।

(तस्वीरः आईस्टाक)

ओंटारियो यातायात मंत्रालय के कैरियर एनफोर्समेंट प्रोग्राम के एक टीम लीडर, रिचर्ड रॉबिन्सन उन तरीकों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिनसे उनके प्रोविंस आगामी ई.एल.डी. अधिदेश को लागू कर रहा है और किसके लिए इन डिवाइस का उपयोग करना आवश्यक होगा। वे फैडरल और प्रोविंस स्तरों पर कई ई.एल.डी. वर्किंग ग्रुप में शामिल हैं, और उन्होंने ओंटारियो के सेवा के घंटे रेग्यूलेशन में परिवर्तन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रॉबिन्सन की पेशकारी शो के तीनों दिन सुबह 11 बजे होगी।

21 अप्रैल को, ई.एल.डी. प्रोवाईडर्स फ्लीट कम्प्लीट (दोपहर 12 बजे), आईसैक इंस्ट्रूमेंट्स (दोपहर 1 बजे), एट्रिक्स टेक्नोलॉजीज़ (दोपहर 2 बजे), और इंगटेक (दोपहर 3 बजे) द्वारा प्रस्तुतियां होंगी। 22 अप्रैल को 45 मिनट की प्रस्तुति कनेक्टेड व्हीकल्स (दोपहर 12 बजे), ट्रिम्बल ट्रांसपोर्टेशन (दोपहर 1 बजे), सोलेेरा (दोपहर 2 बजे) और एल.वी.एम. टेक सॉल्यूशंस (दोपहर 3 बजे) द्वारा प्रदान की जाएगी।

कोई भी ई.एल.डी. जो फैडरल अधिदेश का अनुपालन करता है तीन संगठनों में से एक द्वारा प्रमाणित होना चाहिए जो यह निर्धारित करते हैं कि क्या उपकरण निर्दिष्ट तकनीकी मानकों को पूरा करते हैं या नहीं। अब तक 15 वेंडरों से 22 उपकरणों को मंजूरी मिल चुकी है।

हालांकि नियम 12 जून से प्रभावी होंगे, लेकिन ये पूरी तरह से 1 जनवरी 2023 के बाद लागू हो जाएंगे।

ट्रक वर्ल्ड का आयोजन मिसिसॉगा, ओंटारियो के इंटरनेशनल सेंटर में किया जा रहा है।