रोसैना प्रेस्टन को वर्ष के एच.आर. लीडर का पुरस्कार मिला

Avatar photo

ट्रकिंग उद्योग में एक 50 वर्षीय वयोवृद्ध व्यक्ति जो ‘‘हमेशा दूसरों को पहले रखता है‘‘ को इस वर्ष के एच.आर. लीडर का पुरस्कार दिया गया है।

रोजडेल ट्रांसपोर्ट में काम करने वाले रोसैना प्रेस्टन को गुरुवार रात ट्रकिंग एच.आर. कैनेडा के वर्चुअल 2020 टॉप फ्लीट नयोक्ता (टी.एफ.ई.) अवार्ड सेरेमनी में सम्मानित किया गया।

‘‘यह पुरस्कार इस भूमिका के सम्मान में है और एक ऐसे व्यक्ति को मान्यता देता है जो कि संगठन और उद्योग में मानव संसाधन प्रथाओं का एक उदाहरण निर्धारित करता है।‘‘

प्रेस्टन ने 1970 में किंग्सवे ट्रांसपोर्ट के साथ ट्रकिंग उद्योग में अपना करियर शुरू किया। अब वह रोजडेल में मानव संसाधन के निदेशक हैं, जिसे उन्होंने 30 साल पहले चुना था।

टॉप छोटे फ्लीट, टॉप मध्यम फ्लीट और टॉप बड़े फ्लीट सहित कई अन्य श्रेणियों में पुरस्कार भी दिए गए। प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष पुरस्कार जीतने वाला फ्लीट वह होता है जिसे टी.एफ.ई. आवेदन में उच्चतम स्कोर आवेदन में प्राप्त किया जाता है।

मिल्टन, ओंटारियो के वन फार फ्रेट ने सर्वश्रेष्ठ लघु फ्लीट का पुरस्कार जीता है।

शीर्ष मध्यम फ्लीट का पुरस्कार किलोना, बी.सी. के स्टॉक ट्रांसपोर्टेशन स्पेशियालिसट को मिला।

कैम्ब्रिज, ओंटारियो के चैलेंजर मोटर फ्रेट को सर्वश्रेष्ठ बड़े फ्लीट का पुरस्कार मिला।

एच.आर. अनुसंधान में विशेषज्ञता के लिए इस वर्ष का पुरस्कार विन्निपेग, मैनीटोबा के अर्नोल्ड ब्रदर्स ट्रांसपोर्ट को गया।

कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विन्निपेग, मेनिटोबा के बाएजन ट्रांसपोर्ट को भी सम्मानित किया गया।

टोरंटो, ओंटारियो की फोर्टिगो फ्रेट सर्विसेज को अपने कर्मचारियों की मदद करने की प्रतिबद्धता के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी सगाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विविधता और भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिसीसागा, ओंटारियो के जी.एक्स. ट्रांसपोर्टेशन सलियूशंज को दिया गया।

सेंट-साइमन-डी-बेगट, क्यूबेक के ओलिमल ट्रांसपोर्ट ट्रांसब्रो को निजी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ फ्लीट घोषित किया गया था।

प्रशिक्षण और कौशल विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार चैलेंजर को दिया गया।

टी.एफ.ई.20 का वर्किंग कल्चर पुरस्कार के विजेता मिसिसागा, ओंटारियो का वेस्टनक बल्क ट्रांसपोर्ट रहा।

कार्यस्थल में महिलाओं की भागीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार एयर, ओंटारियो के लिबर्टी लाइनहॉल को दिया गया।