संयुक्त राष्ट्र के दीर्घकालिक नेटवर्क द्वारा पील का स्वागत

Avatar photo

UN RCE पील क्षेत्र अब संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार नेटवर्क का हिस्सा है, जो पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देता है।

कैनेडा का ट्रांसपोर्ट हब उन चार क्षेत्रों में से एक था, जो पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र दीर्घकालिक विकास के लिए क्षेत्रीय केंद्रों (आर.सी.ई.) में जोड़े गए थे।

ऐसे अन्य क्षेत्रों में नीदरलैंड, मलेशिया और अमेरिका शामिल हैं। संगठन ने मंगलवार को कहा, ‘‘अंतर्राष्ट्रीय आर.सी.टी. सेवा केंद्र को चार नए आर.सी.ई. को नेटर्वक में शामिल करने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।‘‘

इसने कहा कि 11 दिसंबर को हुई एक वर्चूयल मीटिंग में आर.सी.टी. विशेषज्ञों की एक समिति ने इन चार केंद्रों को मंजूरी दी है।

आर.सी.ई. संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी.) को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नेटवर्क में 179 आर.सी.ई. शामिल हैं, जिनमें से 7 कैनेडा में हैं।

समूह में शामिल होने के लिए पील का आवेदन लंबी अवधि के परिवहन और माल ढुलाई पर केंद्रित था।

पील क्षेत्र (ब्रैम्पटन, मिसिसॉगा और टाउन आफ कैलेडोन) में 2,000 से अधिक ट्रकिंग कंपनियां हैं। हर दिन, 2 अरब मूल्य का सामान क्षेत्र से गुजरता है।

कुल मिलाकर, पील की अर्थव्यवस्था 50 बिलियन या जी.डी.पी. में 48 प्रतिशत योगदान देता है।