ईंधन बचत प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए बी.सी. फ्लीटस को दे रहा है 1 लाख डॉलर

Avatar photo

बी.सी. ट्रकिंग एसोसिएशन (बी.सी.टी.ए.) ने बी.सी. परिवहन और अवसंरचना मंत्रालय के साथ साझेदारी में घोषणा की है कि स्वच्छ बी.सी. हेवी-ड्यूटी व्हीकल एफिशिएंसी (एच.डी.वी.ई.) कार्यक्रम का तीसरा चरण अब शुरू हो गया है।

यह प्रोग्राम योग्य फ्यूल बचत टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए प्रति वाहन 15,000 डालर और प्रति फ्लीट 100,000 डालर तक की फंडिंग प्रदान करता है। इन प्रौद्योगिकियों में सहायक पावर इकाईयां, एयरोडानामिक उपकरण और सी.एन.जी., एल.एन.जी. एवं दोहरे फ्यूल वाले हाइड्रोजन वाहन शामिल हैं।

(तस्वीरः बी.सी.टी.ए.)

इस वर्ष के प्रोग्राम फंडों का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। यानी, जब तक फंड पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता या जब तक कार्यक्रम की समय सीमा 31 मार्च, 2022 नहीं आ जाती है, जो भी पहले हो।

कार्यक्रम के तहत धन प्राप्त करने में सक्षम होने के लिए, बी.सी.टी.ए. सदस्यता की आवश्यकता नहीं है। कंपनियों को पात्रता मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता है, और आवेदकों को पहले एक मुफ्त, आधे दिन का कोर्स पूरा करना होगा जो ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

यह अनिवार्य पाठ्यक्रम विभिन्न ईंधन-बचत प्रौद्योगिकियों और प्रथाओं को लागू करने के लाभों की व्याख्या करता है। एच.डी.वी.ई. कार्यक्रम के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करता है। अगला ऑनलाइन कोर्स 12, 19 और 26 अक्टूबर के लिए निर्धारित है।

अधिक जानकारी BCTrucking.com पर देखें।