कैलगरी के ट्रकर को 288 लाख डालर मूल्य की 228 किलोग्राम मेथ्थ के साथ पकड़ा

Avatar photo
सी.बी.एस.ए. ने कहा कि मेथ्थ का बाजार में मूल्य 285 लाख डालर है। (तस्वीरः सी.बी.एस.ए.)

कैनेडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सी.बी.एस.ए.) ने बुधवार को बताया कि उसने अल्बर्टा में कूट्स बॉर्डर एंटरी में प्रवेश कर रहे एक ट्रक में से 285 लाख डालर मूल्य की 228 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन जब्त की है। यह घटना 25 दिसंबर को हुई थी।

एजेंसी ने कहा, ‘‘आवश्यक वस्तुओं के प्रवेश की अनुमति देते समय सी.बी.एस.ए. ने एक सैमी-ट्रक को आगे की जांच के लिए भेजा। ट्रक का निरीक्षण करते समय, सी.बी.एस.ए. अधिकारी को 228.14 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन मिला, जिसकी अंदाजन कीमत 285 लाख डालर थी। यह मात्रा 22.8 लाख लोगों की एक समय की खुराक बन सकती है।‘‘

ड्राईवर की पहचान कैलगरी, अल्बर्टा के 38 वर्षीय अमरप्रीत सिंह संधू के रूप में हुई। कैनेडा की सीमा पर, यह अभी तक की सी.बी.एस.ए. की सबसे बड़ी मेथम्फेटामाइन की जब्ती है।

सी.बी.एस.ए. अधिकारियों ने 2020 के क्रिसमस वाले दिन कैनेडा में प्रवेश होने वाली सीमा पर रिकॉर्ड 228 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन जब्त किया। (तस्वीरः सी.बी.एस.ए.)

सी.बी.एस.ए. ने अमरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आर.सी.एम.पी.) को सौंप दिया है।

वह निम्नलिखित आरोपों का सामना कर रहा हैः

–         धारा 6 (1) के खिलाफ निषिद्ध पदार्थों का आयात तथा,

–         धारा 5 (2) के तहत तस्करी के इरादे से कब्जे में रखना,

संधू को 14 जनवरी को हिरासत से रिहा कर दिया गया और वह 11 फरवरी, 2021 को लेथब्रिज प्रोविंशीयल कोर्टहाउस में पेश होगा।