वॉल्वो आई-शिफ्ट अब दोहरे पी.टी.ओ. के साथ मिलेगा

वॉल्वो का आई-शिफ्ट आटोमेटड मैनुअल ट्रांसमिशन अब दोहरी पावर टेक-आफ (पी.टी.ओ.) प्रदान करता है, जिसमें दो स्वतंत्र रूप से क्लब किए गए डी.आई.एन. 5462, या एक एस.ए.ई. 1410 फलेंज और एक डी.आई.एन. 5462 ड्राइव शामिल हैं, जिन्हें वाहन की सेंटरलाईन अलग करती है।

Volvo I-Shift PTO
(तस्वीरः वोल्वो ट्रकस उत्तरी अमेरिका)

 

वोल्वो ने कहा कि दो ड्राइव को अलग करने से दो पंप इंस्टॉल करने के लिए जगह मिलती है, जिससे इंस्टॉलेशन और सर्विस आसान हो जाती है। आउटपुट ड्राइव स्वतंत्र रूप से क्लच होते हैं, जिन्हें अलग से या एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

पी.टी.ओ. फैक्टरी-सप्लाईड डी.आई.एन. 5462 पोर्ट और एस.ए.ई. 1410 फलेंज को एस.ए.ई. 1310 फलेंज और एस.ए.ई.-सी. और एस.ए.ई.-बी बी पोर्ट के साथ आपस में बदला जा सकता है। और फैक्टरी में इंस्टॉल किए दोहरे पी.टी.ओ. में भी आई-शिफ्ट वाली वारंटी होती है।

बाएं और दाएं साईड को स्वतंत्र रूप से प्रदान किए गए डैश स्विचों द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है, जबकि वोल्वो द्वारा स्थापित पी.टी.ओ. फैक्टरी-इंस्टॉलड पार्कर गियर और पिस्टन पंप भी प्राप्त कर सकते हैं।