सी.टी.ए. द्वारा ई.एल.डी. के क्रियान्वयन पर जोर

Avatar photo

फैडरल स्तर पर रेगुलेट ट्रकिंग कंपनियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक लॉगिंग डिवाइस (ई.एल.डी.) अधिनियम ने दस्तक दे दी है और जून से यह लागू हो चुका है। यह कानून हर प्रोविंस में शैक्षिक प्रवर्तन के रूप में लागू किया जाएगा।

हालांकि कैनेडियन ट्रकिंग एलायंस जून 2021 तक तीसरे पक्ष प्रमाणन कानून को पूरी तरह से लागू होते देखना चाहता था, लेकिन 2020 की वास्तविकताओं और चुनौतियों के कारण, सरकार और ई.एल.डी. वेंडरों की तैयारियों के साथ ही इसका कैरियर कम्युनिटी पर भी बुरा असर पड़ा है।

हालांकि, सी.टी.ए. अगले 12 महीनों में शिक्षा और जागरूकता फैलाने के प्रयासों को जारी रखने और कानून को पूरी तरह से लागू करने के लिए सरकारों पर दबाव बनाए रखेगी। जैसे-जैसे जून 2021 और जून 2022 के बीच समय बीतता जा रहा है, और तृतीय-पक्ष प्रमाणित ई.एल.डी. की कैनेडियन बाजार में उपस्थिति बढ़ेगी सी.टी.ए. प्रोविंशीयल सरकारों को कानून को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग करती रहेंगी।

इस दौरान ई.एल.डी. के बारे में उद्योग को सी.टी.ए. के तीन संदेश हैं: (1) जो कैरियर पहले ही ई.एल.डी. का प्रयोग कर रहे हैं और कानून को 2021 में ही पूरी तरह से लागू होते देखना चाहते थेः आपकी आवाज हम तक पहुँचती है और हम आपकी निराशा के प्रति सहानुभूति रखते हैं कि हमारे उद्योग के निचले हिस्से के लिए कानून का उलंघन व्यवसाय संचालन का एक मॉडल बन गई है। (2) जो कानून का पालन करना चाहते हैं, लेकिन केवल उपकरण के प्रमाणित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और उन्हें नए उपकरणों को अपनाने और स्थापित करने के लिए शिक्षा की आवश्यकता हैः हम आपकी वैध परिचालन चुनौतियों को समझते हैं लेकिन कानून को पूरी तरह से लागू करने के लिए सभी को प्रयास करते रहना चाहिए। सी.टी.ए. अगले 12 महीनों में एक वैध रूपांतरण प्रक्रिया को अपनाने वाले कैरियरों को कुछ समय देने की वकालत करना जारी रखेगा, लेकिन जैसे ही तीसरे पक्ष द्वारा प्रमाणित ई.एल.डी. उपकरण बाजार में उपलब्ध होंगे और हम जून 2022 के करीब होंगे, सी.टी.ए. की इस नीति में बदलाव होगा। (3) वह कैरियर और सप्लाई चेन के सदस्य जो तीसरे पक्ष द्वारा प्रमाणित ई.एल.डी. को आते हुए नहीं देखना चाहते हैं – ये वही लोग हैं जो ड्राइवर इंक. को अपना रहे हैं और इसका समर्थन करते हैं। इन्होंने ही डीज़ल उत्सर्जन कंट्रोल डिलीट किए थे, और बीमा के लिए जानकारी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया – मैं कहूंगा कि इस व्यवहार को समाप्त करने और उन्हें सप्लाई चेन से हटाने के लिए ट्रकिंग उद्योग के वैध सदस्य सरकार को अपनी सार्वजनिक मांगों और प्रयासों को आगे बढ़ाने से कभी नहीं रोकेंगे।

कानून का पालन करने से बचने का कोई विकल्प नहीं है। जून 2022 तक, जो फैडरल स्तर पर रेगुलेट कैरियर काम के घंटों में हेराफेरी करके अपना व्यवसाय मॉडल बनाते थे, उन्हें एक नई दुनिया का सामना करना पड़ेगा – एक ऐसी दुनिया जिसमें उनके द्वारा कानून के उलंघन पर प्रकाश डाला जायेगा और उद्योग आखिरकार, सभी के लिए समान जिम्मेदारी और कानून का पालन सुनिश्चित होते हुए देख सकेगा। ई.एल.डी. कानून का पालन करने की घड़ी पर अब जून 2022 तक की उलटी गिनती शुरू हो गई है – राजमार्ग सुरक्षा और कानून का पालन करने वाले कैरियर के लिए यह इससे तेज नहीं हो सकता।

स्टीफन लैस्कोअस्की कैनेडियन ट्रकिंग अलायंस (सी.टी.ए.) और ओंटारियो ट्रकिंग एसोसिएशन (ओ.टी.ए.) के अध्यक्ष हैं।