गुडइयर के क्षेत्रीय टायर जल्द ही आ रहे हैं

Avatar photo

गुडइयर ने एक नए फ्यूल मैक्स आर.एस.डी. टायर और तीन नए यूनिवर्सल रीट्रैडिड उत्पाद – फ्यूल मैक्स आर.एस.डी., फ्यूल मैक्स आर.टी.डी. और अल्ट्रा ग्रिप आर.टी.डी. को जारी किया है।

कंपनी ने कहा कि गुडइयर फ्यूल मैक्स आर.एस.डी. (रीजनल सर्विस ड्राइव) एक सुपर-रीजनल ड्राइव टायर है जो बेहतर ईंधन बचत, माइलेज और ट्रैक्शन का वादा करता है और इसमें एक ऐसा ट्रैड कंपाउंड लगा हुया है जो इसे टूटने से बचाता है और टायर का जीवनकाल लम्बा बनाता है।

ये टायर सिंगल-एक्सल डे कैब के लिए डिजाइन किए गए हैं जो शहरी और ऑन-हाइवे सेटिंग्स में काम करते हैं और इन्हें तीखे मोड़ों से होने वाले घर्षण से बचाने की आवश्यकता होती है।

रीजनल फ्लीटस के लिए तीन नए यूनीसाइकिल रिट्रैड भी होंगे।

फ्यूल मैक्स आर.एस.डी. (रीजनल सर्विस ड्राइव) रिट्रीड अब फ्यूल मैक्स आर.एस.डी. ड्राइव टायर की ट्रैड से भी मेल खाता है, जो ईंधन की बचत के लिए स्मार्टवे प्रमाणित ट्रैक्शन आवश्यकताओं को जोड़ता है।

फ्यूल मैक्स आर.टी.डी. (रीजनल ट्रैक्शन ड्राइव) यूनीसाइकिल रिट्रैड हाल ही में लॉन्च हुए फ्यूल मैक्स आर.टी.डी. की विशेषताओं को पूरा करता है, जिसमें अतिरिक्त ट्रैक्शन के लिए ओपन-शोल्डर डिजाइन, थ्री-पीक माउंटेन स्नोफ्लेक डेजिगनेशन और स्मार्टवे सर्टिफिकेशन का प्रयोग किया गया है।

कंपनी ने कहा कि अल्ट्रा ग्रिप आर.टी.डी. (रीजनल ट्रैक्शन ड्राइव) रिट्रेड ट्रैक्शन और ग्रिप के संदर्भ में गुडइयर के सर्वश्रेष्ठ ऑल वेदर रीजनल ड्राइव टायर डिजाइन के समान है। टायरों के 50 प्रतिशत घिसने पर भी ओपन शोल्डर, बाईटिंग किनारे और साईपस थ्री-पीक माउंटेन स्नोफ्लेक्स को प्राप्त कर सकता है।

रीजनल यूनिवर्सल रिट्रीड 2021 के मध्य में बाजार में उतरेगा। फ्यूल मैक्स आर.एस.डी. ड्राइव टायर शुरूआत में 295/75आर22.55 (लोड रेंज जी) में जारी किए जाएंगे, 2022 में अन्य आकार आएंगे।