हंटर इंजीनियरिंग ने एच.डी. टायर शाप को किया अपडेट

Avatar photo

हंटर इंजीनियरिंग ने इस वर्ष 20 नए या बेहतर व्हील सर्विस उत्पाद पेश किए हैं, जो उन दुकानों में विभिन्न प्रकार की मदद करते हैं जो लाइट-ड्यूटी और हेवी-ड्यूटी टायर दोनों के साथ काम करती हैं।

कंपनी के अध्यक्ष बो ब्रोअर ने एक ऑनलाइन प्रदर्शनी में अपनी विविध लाइनअप के बारे में कहा, ‘‘यह हमारे लिए बहुत व्यस्त वर्ष रहा है। हम पूरे साल नए उत्पाद बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।‘‘

एच.डी. 4-पोस्ट की विशेषताओं में प्रतिस्थापन 20 20,00 पाउंड जैक शामिल है। (तस्वीरः हंटर इंजीनियरिंग)

उदाहरण के लिए, टी.सी.एक्स.635 एच.डी. टायर चेंजर को ओवर-द-रोड ट्रक टायरों के साथ अनुकूल बनाया गया है, जिसमें 18 प्रतिशत उच्च गति और 30 प्रतिशत उच्च टोरक की विशेषता है। 58 इंच व्यास के टायरों के साथ काम करने के लिए कम उचाई वाला कैरिज पेश किया गया है। नए उच्च क्षमता वाले गियरबॉक्स बढ़ी हुई गति और शक्ति का वादा करता है।

हेवी-ड्यूटी अलाईनमेंट और सर्विस के लिए नवीनतम एच.डी. 4-पोस्ट की क्षमता 35,000 पाउंड है। इसके रगड़रोधक मुलम्मायुक्त रनवे 300 इंच तक के व्हीलबेस वाली गाड़ी को अलाईन कर सकते हैं। और लाईट-ड्यूटी उपकरण की सर्विस सप्लिट प्लेटें भी बनाई गई हैं।

एच.डी. 4-पोस्ट के विकल्प के रूप में एफ.आई.ए. टर्नप्लेट नियंत्रण और एक पावरस्लाइड, व्हील-फ्री सर्विस के लिए 20,000-पाउंड जैक, और सर्विस हो रहे उपकरण को रौशन करने के लिए एल.ई.डी. अलाईनमेंट मौजूद हैं।

हंटर इंजीनियरिंग हेवी-ड्यूटी संचालन के लिए मानव रहित निरीक्षण तकनीक भी ला रही है-जो परंपरागत रूप से यात्री वाहनों के बाजार तक सीमित है।

क्यू.सी.डी. और क्यू.टी. हैवी मानवरहित अलाईनमेंट और ट्रैड गहराई परीक्षण लेन पेश करता है, जिसका उपयोग ट्रैड गहराई और फयूल सर्विस आंकड़े भेजने के लिए किया जाता है। ड्राइवरों को कैब से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है और वे केवल प्लेटों पर घूमते हैं।

लेन पर पिक-अप ट्रक, बॉक्स ट्रक, ट्रैक्टर ट्रेलरों और मल्टी-ट्रेल, सुपर सिंगल पर माप ट्रैड गहराई और टैंडम एक्सल टायरों पर स्क्रब तक उपकरणों को लाने की सुविधा है।

लेकिन एक प्रक्रिया जो पहले 15 मिनट का समय लेती थी वह अब 15 सेकंड में पूरी हो सकती है।

नए टूल उपकरण की हालत के बारे में संपर्क करने में मदद करते हैं। (तस्वीर: हंटर इंजीनियरिंग)

इसके अलावा, एच.डी. एलीट व्हील बैलेंसर हैवी-ड्यूटी बैलेंर्स की पिछली पीढ़ी की विशेषताओं को रोडफोर्स एलीट में पाए गए स्वचालित फीचर्स के साथ जोड़ती है।

इसकी एकीकृत व्हील लिफ्ट 500 पाउंड तक का भार उठा सकता है और पहियों को 52 इंच तक व्यास में संभाल सकता है।

आकार और घिसाव को स्वचालित तरीके से मापने के लिए अंदर और बाहर लेजर और कैमरों का उपयोग किया जाता है। कंपन टायर के समय से पहले घिसने के मसलों के साथ निपटने के लिए घिसाव को मापना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

मैचिंग असेंबलियों के लिए, ऊँचे स्थानों को 180 डिग्री अलग रखा जा सकता है, जबकि व्यास का मिलान भी किया जा सकता है। नवीनतम विशेषताओं में ईकैल स्वचालित कैलीबरेशन भी शामिल किया गया है, साथ ही स्वचालित सेंटरिंग जांच भी। कार, ट्रक और बस के बीच बदलने के लिए नया टचस्क्रीन इंटरफेस पेश किया गया है ताकि सही व्हील वेट जैसी चीजों को सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अलावा, एच.डी. अलाईनमेंट सिस्टम की अपडेट में शामिल है एच.डी. प्रिंटआउट और विनअलाइन एच.डी. 16.2 ताकि ग्राहकों को स्थिति के बारे में समझाया जा सके।

यह सब हंटरनेट 2 पोर्टल में एकत्र किया जा रहा है, जो उपकरण उपयोगकर्ताओं को आंकड़ों के साथ जोड़ता है जिससे शाप के प्रदर्शन को तुरंत देखा जा सकता है, व्हील अलाईनमेंट और टायरो का बदलना रिकॉर्ड किया जा सकता है, दैनिक रिपोर्ट भेजी जा सकती है एवं और बहुत कुछ किया जा सकता है।