क्या ईंधन की बचत करने वाली ड्राइविंग टक्करों को कम करती है? अध्ययन में लगेगा पता

Avatar photo

ट्रैफिक इंजरी रिसर्च फाउंडेशन (टी.आई.आर.एफ.) यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या ईंधन की बचत करने वाली ड्राइविंग की आदतें ट्रक दुर्घटनाओं और उनकी गंभीरता को कम करती हैं।

(तस्वीरः रयान इंग)

अध्ययन को प्राकृतिक संसाधन कैनेडा द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा, और यह कैनेडा के ट्रकिंग एलायंस और कैनेडा के निजी मोटर ट्रक परिषद द्वारा समर्थित है।

टी.आई.आर.एफ. शोधकर्ता उन फ्लीटस के साथ काम करेंगे जो केवल कैनेडा में संचालन करते हैं या केवल सीमा पार ड्राइविंग करने वाले ड्राइवरों की पहचान कर सकते हैं। वे एक ऐसे फ्लीट प्रबंधन प्रणाली के साथ काम करने को प्राथमिकता देंगे जिसमें जो – ड्राइवर के अनुभव वर्ष, टक्करों और दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड, गति, तय की गई दूरी, गति तेज करने और ब्रेक लगाना, और वाहन का प्रकार और आकार, और क्या दो ड्राइवरों द्वारा संयुक्त रूप वाहन चलाया जा रहा है – जैसे आंकड़ों को पेश कर सकता हो।

यह अध्ययन मई 2021 से जून 2022 तक चलेगा, और इसमें 1,000 ड्राइवर शामिल होंगे जो श्रेणी 8 लाॅंग-हौल वाहन चलाते हैं।

इसमें भाग लेने वाले फ्लीट को छह महीने के आंकड़े प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ये आंकड़े पहचान के बिना और बिना किसी गोपनीय या व्यक्तिगत जानकारी के हैं।

टी.आई.आर.एफ. की टीम भाग लेने वाली कंपनियों पर काम के बोझ को कम करने और शोधकर्ताओं के लिए आंकड़े एकत्र करने और कम दुर्घटनाओं के लिए ‘इको-ड्राइविंग‘ का उपयोग करने में मदद करने के लिए भी जोर दे रही है।

इसमें भाग लेने के इच्छुक टी.आई.आर.एफ. सी.ओ.ओ. वार्ड वैनलार को 613-240-4204 पर संपर्क कर सकता है या wardv@tirf.ca पर ई-मेल कर सकते हैं।