सर्जनर ट्रक ग्रुप बना ई.वी.-सर्टिफाइड

Avatar photo

सर्जनर ट्रक ग्रुप भी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल-सर्टिफाइड बन गया है, जो कि ऐसा करने वाला कैनेडा का नवीनतम मैक और वोल्वो डीलर है।

किंग्स्टन और ओटावा, ओंटारियो में इसके दोनों स्थान अब इलेक्ट्रिक मैक और वोल्वो ट्रकों को बेचने और सर्पोट करने के लिए ई.वी.-प्रमाणित हैं।

मैक ट्रकस नार्थ अमेरिका के अध्यक्ष जोनाथन रान्डेल ने कहा, “किंग्स्टन और ओटावा में मैक ग्राहक ई.वी. के लिए वही व्यापक सर्पोट की अपेक्षा कर सकते हैं जो वे अन्य सभी मैक उत्पादों के लिए करते हैं। हमें गर्व है कि ई.वी. सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के लिए हमारे कई डीलर हमारे साथ काम कर रहे हैं ताकि वे भविष्य की बदलती परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार हो सकें।”

Mack LR Electric at Surgenor
(तस्वीरः मैक ट्रक्स)

वॉल्वो ट्रक्स नॉर्थ अमेरिका के प्रेसिडेंट पीटर वूरहोव ने भी कहा, “हमारे वॉल्वो ट्रक्स सर्टिफाइड ई.वी. डीलरशिप का निरंतर विस्तार इस बात का प्रमाण है कि ग्राहकों में अपने फ्लीट के लिए बैटरी-इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने के लिए आत्मविश्वास प्राप्त कर रहे हैं। और आत्मविश्वास इतना अधिक है कि सर्जनर ट्रक ग्रुप जैसे डीलरशिप वर्तमान मांग को पूरा करने और निकट भविष्य में इलेक्ट्रोमोबिलिटी विस्तार के लिए तैयार होने के लिए अपने कई स्थानों को एक साथ प्रमाणित कर रहे हैं।”

सर्जनर के पास अब दोनों स्थानों पर दो सर्टिफाइड ई.वी. तकनीशियन मौजूद हैं, और प्रत्येक स्थान पर एक समर्पित इलेक्ट्रिक वाहन बे है। दोनों डीलरशिप पर हेलिओक्स फास्ट डी.सी. 50 किलोवाट का चार्जर भी लगा है।

सर्जनर किंग्स्टन के जनरल मैनेजर माइक गैलेंट ने कहा, “सर्जनर परिवहन के इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर बढ़ने का हिस्सा बनने के लिए तैयार और उत्साहित हैं।”

कैनेडा में अब सात ई.वी.-प्रमाणित मैक और वोल्वो डीलर हैं।

Avatar photo