अल्कोआ ने पेश किये हल्के व्हील, व्हील कवर

Avatar photo

अल्कोआ ने अपने एल्युमीनियम व्हील्स के वजन में और कमी की है। नए अल्कोआ पिछले डिजाईन 22.4″x8.25″ ULT36x  और 22.5″x14″ 84U61x और 84u64x C से 3 पाउंड हल्के हैं। ULT36x  का वजन सिर्फ 36 पाउंड है, जबकि चैड़े आधार वाले व्हील का वजन 49 पाउंड है।

हलके भार वाले व्हील को टेक्नोलॉजी एंड मेंटेनेंस काउंसिल की बैठक में पेश किया गया था। अल्कोआ का दावा है कि यह दुनिया के सबसे हल्के कमर्शियल ट्रक व्हील हैं, जो स्टील की तुलना में प्रति 1,000 मील पर 0.9 गैलन की बचत प्रदान करता हैं। इन्हें ड्यूरा-ब्राइट या ड्यूरा-ब्लैक रंगों में दो वाल्व स्टेम ओपनिंग के साथ ऑर्डर किया जा सकता है।

Avatar photo