खतरनाक सामान, सामग्री के खिलाफ अचानक बलिटज् के दौरान 1,774 उल्लंघन दर्ज किए गए

Avatar photo

कमर्शीयल वाहन निरीक्षकों द्वारा 13-17 जून के बीच अचानक किए गए एक बलिटज् के दौरान 1,774 उल्लंघन दर्ज किए। इस बलिटज् में खतरनाक सामानों और सामग्रियों के परिवहन में लगे वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

कमर्शीयल व्हीकल सेफटी अलायंस (सी.वी.एस.ए.) ने कहा कि 6,204 वाहनों के साथ 6,668 पैकेजों का निरीक्षण किया गया।

शीर्ष तीन उल्लंघनों में शिपिंग दस्तावेजों की समस्या (408 उल्लंघन), भारी पैकेजिंग और बड़े कंटेनर स्रोतों के पैकेजिंग उल्लंघन (272), और हल्के एवं छोटे कंटेनर स्रोतों के पैकेजिंग उल्लंघन (269) शामिल हैं। कैनेडा में, खतरनाक सामान प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के संबंध में 84 उल्लंघन दर्ज किए गए थे।

Hazardous materials tanker
(तस्वीरः आईस्टॉक)

कैनेडा की जांच में मुख्य रूप से श्रेणी 3 (240), श्रेणी 2 (129), और श्रेणी 8 (64) थी।

अमेरिका में, पिछले वर्ष पिछले साल शीर्ष पांच खतरनाक सामग्री उल्लंघनों में वाहनों में असुरक्षित पैकेज, यू.एस. डॉट एच.एम. पंजीकरण संख्या की एक प्रति नहीं होना, अनुपस्थित या अपर्याप्त कैरियर शिपिंग पेपर, शिपिंग पेपर तक पहुंच, और वाहनों को आवश्यकतानुसार चिह्नित नहीं किया जाना शामिल है।

Avatar photo